हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 23216 टैब की ...

    23216 टैब की एक और बड़ी खेप पहुंची सरसा

    E-Adhigam Yojana
    ई-अधिगम योजना: टॉप-10 की सूची जारी

    अब शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा टैब वितरण को लेकर दिशा-निर्देश

    • 22239 टैब विद्यार्थियों तो 977 शिक्षकों को मिलेगे टैब

    • पीजीटी कम्प्यूटर साइंस व वोकेशनल आईटी शिक्षकों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

    सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों के दसवीं-बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी, जो लंबे समय से टैबलेट वितरण का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। ई अधिगम योजना के तहत टैब की एक और बड़ी खेप बुधवार को सरसा पहुंची। जिसमें 23216 टैब सरसा जिला के सभी ब्लॉकों के लिए पहुंचे है। इनमें से 22239 टैब विद्यार्थियों व 977 टैब उनके पढ़ाने वाले शिक्षकों को दिए जाएंगे। इस बार टैब (Tablet) के साथ उनके कवर भी विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेंगे।

    ई अधिगम योजना के नोडल अधिकारी एवं डिंग डाइट के विषय विशेषज्ञ चन्द्रप्रकाश व सहायक नोडल अधिकारी नरेन्द्र सिंह शम्मी द्वारा भारी मात्रा में पहुंचे टैब को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बड़े हाल कमरें में रखाया गया है। अब जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा टैब (Tablet) वितरण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं शिक्षा निदेशालय ने अब स्कूलों में कार्यरत पीजीटी को पर्सनलाइज्ड एडाप्टिव लर्निंग (पीएएल) व लर्निंग मटेरियल सिस्टम (एलएमएस) के समुचित उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई से शुरु हो चुका है। जोकि 14 मई तक चलेगा।

    पीजीटी कम्प्यूटर साइंस व आईटी वोकेशनल को मिलेगा प्रशिक्षण

    पीजीटी को पर्सनलाइज्ड एडाप्टिव लर्निंग (पीएएल) व लर्निंग मटेरियल सिस्टम (एलएमएस) का प्रशिक्षण प्रदान करने, समय-समय पर इनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की प्रगति के अवलोकन करने तथा विभिन्न डैशबोर्ड पर डाटा अपडेशन रिपोर्ट जनरेशन के लिए कलस्टर स्तर पर नोडल बनाए जा रहे हैं। जिसमें विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त पीजीटी कम्प्यूटर साइंस व एनएसक्यूएफ के तहत नियुक्त आईटी वोकेशनल टीचर के माध्यम से यह प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण पीडब्ल्यू रेस्ट हाऊस सेक्टर-एक पंचकूला के सभागार में कराया जाएगा।

    14 मई तक चलेगा प्रशिक्षण

    प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई से शुरु हो चुका है। जोकि 14 मई तक चलेगा। हर रोज अलग-अलग जिलों के पीजीटी कम्प्यूटर साइंस व वोकेशनल आईटी टीचर को बुलाया जा रहा है। 11 मई को अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला, 12 मई को रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल व झज्जर, 13 मई को रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, नूंह, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम तथा 14 मई को हिसार, सरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद व चरखीदादरी के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    चार घंटे में यह मिलेगा प्रशिक्षण

    पीजीटी कम्प्यूटर साइंस व एनएसक्यूएफ के आईटी वोकेशनल टीचर को चार घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें वर्चुअल क्लासरूम, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, आकलन और ट्रैकिंग, प्रगति डैशबोर्ड, ऑनलाइन शिक्षक की डायरी, पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या, ऑफलाइन और मिश्रित शिक्षा, सतत और व्यापक मूल्यांकन, प्राचार्य की प्रगति, माता-पिता सहित पॉपअप पुस्तकों इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी पीजीटी कम्प्यूटर साइंस, जिन्होंने पूर्व किसी प्रशिक्षण में भाग लिया है, उनके लिए भी पुन: यह विशेष प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।

    किस खंड में कितने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलेंगे टैब

               खंड            विद्यार्थी संख्या             शिक्षकों की संख्या

             ऐलनाबाद            2294                           108

             नाथूसरी चोपटा       3210                          169

               ओढां               2553                            90

              रानियां              2865                           120

              बड़ागुढां           2098                             82

              डबवाली           4034                            161

              सरसा             5185                             247

               कुल             22239                            977

    ‘‘टैब (Tablet) की दूसरी खेप सरसा पहुंच चुकी है। अभी तक विभाग द्वारा उनके वितरण को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए है। जैसे ही विभाग की ओर से टैब वितरण को लेकर निर्देश जारी होंगे, स्कूलों में टैब को वितरण किया जाएगा।

    संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी सरसा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here