हमसे जुड़े

Follow us

33.6 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नशे की ओवरडोज...

    नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

    Hanumangarh News
    नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नशे की ओवरडोज से टाउन थाना क्षेत्र में एक और युवक की मौत हो गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार रवि (27) पुत्र ओमप्रकाश सांसी निवासी वार्ड 39, प्रेमनगर, टाउन ने बताया कि उसका बड़ा भाई हन्नी (30) नशा करने का आदी था। Hanumangarh News

    गत दिवस नशे की ओवरडोज के कारण उसके भाई की मौत हो गई। हन्नी का शव टाउन की धानमंडी स्थित पंचमुखी मंदिर के नजदीक मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच एसआई ज्योति कर रही हैं। गौरतलब है कि जिले के काफी युवा नशे की प्रवृत्ति का शिकार हो चुके हैं। विशेषकर चिट्टा (हेरोइन) नशे का प्रचलन जिले में बड़ी तेजी से बढ़ा है। इसका परिणाम यह है कि अब तक कई युवा नशे की ओवरडोज के कारण मौत के मुंह में समा चुके हैं। Hanumangarh News

    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here