हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अनाज घोटाला म...

    अनाज घोटाला मामला: डिप्टी डॉयरेक्टर साथी बत्रा विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

    Ludhiana News
    Ludhiana News: विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में टीम की गिरफ्त में अनुराग बत्रा।

    बत्रा पर सिंगला के काले धन को सफेद में तब्दील करने का आरोप: ब्यूरो

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Grain Scam Case: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फॉर्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया है, जिस पर सिंगला के काले धन को सफेद करने का आरोप है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर विजिलेंस ब्यूरो के हवाले किया गया है। Ludhiana News

    जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ थाना लुधियाना रेंज में अलग-अलग मामलों के तहत एफआईआर दर्ज है। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त डिप्टी डायरेक्टर सिंगला ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर अज्ञात आय के स्रोतों से 12 संपत्तियां खरीदी थीं। बाद में सिंगला को उक्त केस में घोषित भगोड़ा (पी.ओ.) करार दिया गया था।

    इसके पश्चात, राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत एफ.आई.आर. नंबर 08, दिनांक 19.04.2023 के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया गया था। Ludhiana News

    उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी आर.के. सिंगला ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में तैनाती के दौरान रिश्वत के माध्यम से बड़ी राशि एकत्र की थी और अपनी पत्नी रचना सिंगला की आपराधिक मिलीभगत से उसके नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थीं, जो उसकी आय के स्रोतों से मेल नहीं खातीं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी सिंगला ने लगभग 5 करोड़ रुपए की 12 संपत्तियां खरीदी थीं। इन 12 संपत्तियों में से 4 लुधियाना शहर में, 5 एस.सी.ओज खन्ना में, 1 चंडीगढ़ में और 2 संपत्तियां (एस.सी.ओज) मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 18ए के तहत उसकी सभी 12 संपत्तियों की कुर्की के लिए लुधियाना की अदालत में कार्रवाई प्रक्रिया में है। Ludhiana News

    प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अनुराग बत्रा, निवासी एस.सी.ओ. 360, सेक्टर 32 डी, चंडीगढ़, ने आर.के. सिंगला के काले धन को सफेद करने में मदद की थी। उसने वर्ष 2021 के दौरान रचना सिंगला के बैंक खाते में 9,03,450 लाख रुपए और 19,05,750 लाख रुपए (कुल 28,09,200 रुपए) स्थानांतरित किए थे। आरोपी अनुराग बत्रा इस बात का स्पष्टीकरण देने में असफल रहा कि हरियाणा सरकार से 5 आॅर्डर प्राप्त करने के लिए रचना सिंगला द्वारा किस प्रकार की मदद की गई थी। आरोपी बत्रा ने जांच के दौरान यह भी खुलासा किया है कि जिन दिनों में पैसे स्थानांतरित किए गए, रचना सिंगला भारत में नहीं, बल्कि विदेश में थीं। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान उक्त आरोपी बत्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और खुलासा किया है कि उसके एक दोस्त ने उसे आर.के. सिंगला के काले धन को सफेद करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सीमेंट मिक्सर से टकराई बस, 16 यात्री घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here