हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इंदिरापुरम की...

    इंदिरापुरम की गुलमोहर रेजीडेंसी में एओए के चुनाव संपन्न

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: इंदिरापुरम की गुलमोहर रेजीडेंसी में एओए के चुनाव संपन्न

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी दिल्ली से सटे इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 की गुलमोहर रेजीडेंसी सोसायटी में 25 अगस्त को अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) बोर्ड के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव समिति की पांच सदस्यों की टीम में विनोद कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, समीर शर्मा, प्रभाकांत जैन और सौरभ कंसल शामिल रहे। वहीं फेडरेशन ऑफ़ एओए ग़ाज़ियाबाद के सचिव अवनीश झा पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव संपन्न कराए। यहां 418 फ्लैट हैं एवं कुल 249 मतदाता हैं। Ghaziabad News

    शाम को 5 बजे तक कुल 202 मतदाताओं ने वोट डाले। बोर्ड चुनाव के लिए 18 नामांकन प्राप्त हुए थे । जिनमें कैलाश सारस्वत, यशवंत कुमार शर्मा, अभिषेक, कुमार, रोहित शर्मा, सत्यजीत बिस्वास, पवन पोद्दार, विवेक खुंगर, जितेंद्र अरोरा, कुलदीप कुमार कौल, जी पी गुप्ता, अनिरुद्ध अखौरी, अतुल कुमार पांडे, जितेंद्र त्यागी, अश्वनी कौल, किशोर कौल, सुधीर त्यागी, अव्वा बाला कृष्णा और लक्खी राम नौटियाल थे। चुनाव के नतीजे देर रात तक घोषित किये जायेंगे। क्योंकि खबर लिखे जाने तक वोटों की गिनती जारी है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो गन्नौर में नेता नहीं बेटा बनकर काम करूंगाः कादियान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here