हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश अनावश्यक भोजन...

    अनावश्यक भोजन खाने से बचाता है सेब

    डाइटिंग करने वालों के लिए सेब एक बहुत उपयोगी फल है। सेब में पैल्टिन नामक फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह फाइबर आसानी से घुल जाता है और इसमें शरीर में पानी को बनाये रखने की बहुत अधिक क्षमता होती है। जब शरीर में अधिक पानी जमा रहता है, तो पेट भरा-भरा होता है और इसलिए जल्दी भूख नहीं लगती। सेब के खाने से पेट भरा-भरा लगता है और अनावश्यक भोजन खाने की चाह नहीं होती।

    • पाचन में सहायक- सेब का पैल्टिन शरीर में अधिक पानी पहुँचाकर कब्ज रोग को दूर करता है। पैल्टिन व सेब में पाये जाने वाले अन्य हल्के एसिड पेचिश में भी लाभदाय होते हैं, क्योंकि ये पाचन नली में जमा विषाक्त पदार्थ के साथ मिलकर उसे बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
    • कम कैलोरी पहुंचाता है- सेब का पैल्टिन शरीर में पचायी जाने वाली चर्बी को कम करता है। इसकी वजह से शरीर में कम कैलोरी पहुंचती है। पैल्टिन के कारण मल के द्वारा 40 प्रतिशत चर्बी बाहर निकल जाती है।
    • कॉलेस्ट्राल घटाता है- सेब के खाने से ब्लड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर गिरता है। अध्ययन करने पर पता चला है कि जिन लोगों ने भोजन में सेब का सेवन अधिक किया, उनका कॉलेस्ट्रॉल का स्तर 10 प्रतिशत घटा। डाइटिंग करने वालों को भोजन के साथ प्रतिदिन सेब जरूर खाना चाहिए।
    • सिर का दर्द कम होता है- शोध के अनुसार जो लोग नियमित रूप से सेब खाते हैं, उन्हें सिर में दर्द बहुत कम होता है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है व ब्लड शुगर का स्तर कम रहता है और इन्हीं दोनों कारणों से सिरदर्द नहीं होता।

    डाइटिंग करने वाले सेब ऐसे खाए

    • नाश्ते में दलिए या अन्य सीरियल कॉर्नफ्लेक्स इत्यादि के ऊपर सेब के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर खाए।
    • सिरके में सेब के टुकड़े डालकर थोड़ा-सा जावित्री का पॉउडर डालकर खाए।
    • सेब को टुकड़ों में काटकर उस पर नींबू का रस छिड़कें और थोड़ा-सा दालचीनी का पाउडर। अब प्यालियों में इन टुकड़ों को डालकर ऊपर से एप्पल जूस डाल कर खाए।
    • अन्ननास की फांकों को कुचलकर उसमें सेब की पतली कटी फांकें व साबुन अंगूर मिलायें, ठण्डा करके खाए।
    • सेब को कद्दूकस करके सलाद के रूप में खाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here