हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी फ्लाई ओवर निर...

    फ्लाई ओवर निर्माण की सुस्त गति से क्षेत्रवासी त्रस्त

    Badaut-news

    बडौत। बड़ौत में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व वैकल्पिक मार्ग की समस्या से जूझ रहे बड़ौत शहरवासियों के लिए समाज सेवी डा अनिल आर्य ने डीएम बागपत को समस्या समाधान के लिए ज्ञापन दिया।

    बड़ौत-बिनौली रोड व बिजरोल रोड क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले लोग निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व सेतु निगम की ओर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए समाज सेवी डा अनिल आर्य से मिले और अपनी समस्या बतायी। जिसके लिए डा आर्य डीएम बागपत जकमल यादव से मिले और कहा कि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है।

    रेलवे की ओर से भी सुस्त गति से कार्य किया जा रहा है। सेतु निगम और रेलवे की ओर से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तक नहीं की गई। जिसके कारण घण्टो तक लोगो को जाम का सामना करना पड़ता है। सुबह स्कूली छात्रों की गाड़ियां भी स्कूल पहुंचने में लेट हो जाती है। इन समस्याओं के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नही की गई। उन्होंने बताया कि कि उक्त समस्याओं का समाधान न होने पर शहर के लोग बेमियादी अनशन करने को बाध्य होंगे। इस पर डीएम राजकमल एफव ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here