हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home रंगमंच परिणीति के सा...

    परिणीति के साथ अभी और काम करना नही चाहते हैं अर्जुन

    Arjun Kapoor,  Parneeti Chpora, bollywood

    मुंबई, एजेंसी।

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि परिणीति चोपड़ा के साथ वह अभी लगातार काम करना नहीं चाहते। अर्जुन कपूर ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में परिणीति के अपोजिट काम किया था जो बतौर अभिनेता उनकी डेब्यू फिल्म थी। अर्जुन इन दिनों परिणीति के साथ नमस्ते इंग्लैंड और संदीप और पिंकी फरार में काम कर रहे हैं। अर्जुन लगातार परिणीति के साथ काम करना नहीं चाहते। अर्जुन का कहना है कि उन्हें साथ में काम करने के लिये अभी ब्रेक लेना चाहिये।

    अर्जुन कपूर ने कहा, “ हम करीब सात साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं। जब हमने साथ में पहली फिल्म इश्कजादे की थी तब हम युवा थे लेकिन आज हम दोनो की जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका है। हाल ही में जब हमने साथ में ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में काम किया तो हमें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि हम छह साल के बाद काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि कुछ दिनों के लिये हमें एक-दूसरे के साथ काम करने में ब्रेक लेना चाहिए।”

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।