हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे

    Indian Students in Ukraine

    कीव। यूक्रेन के शिक्षा एवं विज्ञान मंत्री सेरही शकरलेट ने कहा कि सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। शकरलेट ने यूक्रेनी टीवी चैनल में यह जानकारी दी। शकरलेट ने कहा कि आज तक सूमी में लगभग 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। छात्र बंकरों में सुरक्षित हैं। उन्हें गर्म भोजन, खाना-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, क्योंकि इस समय उनका वहां से निकलना सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था। रूसी सेना प्रमुख बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी कर रही है और उन्हें नष्ट कर रही है। इसके अलावा रिहायशी इमारतों पर उनकी सेना मिसाइलें एवं रॉकेट दाग रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here