हमसे जुड़े

Follow us

25.8 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अवैध हथियार स...

    अवैध हथियार सहित काबू

    3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। किसी वारदात को अजाम देने की फिराक में देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे एक युवक के इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने युवक को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। मामला टाऊन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार हैड कॉस्टेबल प्रदुम्न मय पुलिस दल गश्त पर थे। पुलिस दल दौराने गश्त जब टिब्बी रोड स्थित एसआरएम स्कूल के पास पहुंचा तो एक नौजवान दल को देख छिपने का प्रयास करने लगा।

    पुलिस ने शक के आधार पर रूकवाकर जांच की तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस बरामद हुए। हथियार लेकर घूमने संबंधी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने पिस्तौल व कारतूस जब्त कर साबर अली पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी चक दो आरके, राठीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को साबर अली को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।