हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ मुंबई के आर्थ...

    मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा हुए आर्यन खान

    Aryan Khan

    मुंबई। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आरोपी एवं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान आज जेल से रिहा हो गए। आर्यन को लेने के लिए शाहरुखान मुंबई के आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे आर्यन आर्थर रोड जेल से बाहर निकले। इसके बाद वह पिता शाहरुख खान के साथ घर के लिए रवाना हो गए। आज सुबह 5.30 बजे आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी खोली गई, जिसके बाद आर्यन की जमानत के कागज जेल के अंदर पहुंचा। जेल अधीक्षक नितिन वायचाल ने बताया कि आर्यन के रिहा करने के आदेश मिल गए हैं और रिहाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस मामले में सह आरोपी अरबाज मर्चेंट की रिहाई आज शाम तक हो पाएगी। अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने यह जानकारी दी है।

    अभिनेत्री जूही चावला ने शुक्रवार को 23 वर्षीय आर्यन के लिए मुचलका दाखिल किया, लेकिन रिहाई आदेश शाम 5.30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सका, जिसके कारण आर्यन जेल से बाहर नहीं आ पाए। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें शुक्रवार तक जेल में ही रहना पड़ा था। अदालत ने इस मामले के सह आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट की भी जमानत स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स केंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इन तीन लोगों को दो अक्टूबर को क्रूज पर आयोजित ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था और तीन अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह से आर्यन एनसीबी हिरासत और जेल को मिलाकर कुल 27 दिन तक कैद में रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।