हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार मच्छरों को मा...

    मच्छरों को मार भगाएंगे ये घरेलू उपाय

    Masoquite

    मौसम में गर्माहट आते ही घरों में मच्छरों की तादाद बढ़ने लगती है। ऐसे में बाजार में मौजूद कैमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम नहीं आती हैं। अगर आप भी परेशान हैं तो ये उपाय कर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    नीम का तेल

    नीम के तेल में कपूर मिलाकर इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और तेजपत्ते को जला लें। इस धुंए के असर से आश्चर्यजनक रूप से घर के सभी मच्छर भाग जाएंगे।

    लहसुन

    लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।

    कपूर

    कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे।

    लैवेंडर

    यह न सिर्फ खुशबूदार है पर एक शानदार तरीका भी है मच्छरों से बचने का। इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को एक कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।

    अजवाइन और सरसों का तेल

    सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।