हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत ज्ञानकोष्ठ : ...

    ज्ञानकोष्ठ : आशा भोसले: 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने

    aasha-bhosale

    प्रसिद्ध गायिका और लोगों के बीच आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले मंगलवार को 88 साल की हो गईं। उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को सांगली, महाराष्ट्र में मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। उन्होंने केवल 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। जब आशा 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद बाद परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू कर दी।

    आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं, इस दौरान उन्होंने एक हजार से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। आशा को 1952 में आई फिल्म ‘संगदिल’ के लिए सबसे पहले पहचान मिली थी। हालांकि आशा ने सबसे पहला गाना 1943 में आई मराठी फिल्म ‘माझा बल’ में गाया था।

    साक्षरता दिवस:

     पहली बार यूनेस्को ने 7 नवम्बर 1965 में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके लिए एक दिन निर्धारित किया गया। जिसके बाद हर साल 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस को मनाया जाने लगा। यूनेस्को के निर्णय के अगले ही साल यानि 1966 में पहली बार साक्षरता दिवस मनाना शुरू हुआ। भारत की साक्षरता दर विश्व साक्षरता दर से 84 फीसदी कम है। साल 2011 में भारत की कुल साक्षरता दर 74.4% है। 1947 में देश की साक्षरता मात्र 18 % थी। वहीं देश में सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है जहां 93% जनसंख्या साक्षर है। इसमें पुरुष साक्षरता 96% है और महिलाओं की साक्षरता दर 92% है। सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार है, जहां 63.82% लोग साक्षर हैं। उत्तर प्रदेश पांच सबसे कम साक्षरता वाले राज्यों की श्रेणी में है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।