हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकार द्वारा ...

    सरकार द्वारा किये गए दुर्व्यवहार की आशा वर्करों ने की निंदा

    govt misbehavior with asha workers

    फतेहाबाद में किया रोष प्रदर्शन, 8 मार्च को हड़ताल

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। अम्बाला में प्रदर्शन कर रही आशा वर्करों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा रोकने और दुर्व्यवहार करने से खफा जिलेभर की आशा वर्करों द्वारा फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन किया गया। आशा वर्कर अनाज मण्डी में इकट्ठी हुई और वहां से रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंची और एएसपी उषा सिंह को मांग पत्र सौंपा।

    प्रदर्शन की अध्यक्षता अनिता इंदाछुई ने की व संचालन सुमन दैयड़ ने किया। इससे पूर्व धरने को वीना सहनाल, ब्रह्मी सरवरपुर, अनीता बड़ोपल, राजबाला, सुमन धारनियां, सविता भूना आदि ने संबोधित किया। आशा वर्कर्स यूनियन ने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    आशा वर्कर यूनियन की नेता अनिता ने कहा कि 17 फरवरी को आशा वर्कर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर हड़ताल करके एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन को विफल बनाने के लिए सरकार ने जो हथकंडे अपनाए वे बेहद निंदनीय हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की तमाम आशा वर्कर महिला दिवस यानी 8 मार्च को हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगी। 17 फरवरी को हरियाणा की आशा वर्कर्स पर पुलिस प्रशासन एवं विभाग द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत महिला आयोग एवं मानवाधिकार आयोग में की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here