हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लिटल एंजल्स क...

    लिटल एंजल्स के आशीष दहिया ने हरियाणा सीनियर राज्य प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    Kharkhoda News
    लिटल एंजल्स के आशीष दहिया ने हरियाणा सीनियर राज्य प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज)। रोहतक में 14 नवम्बर से 17 नवम्बर, 2023 तक 4th एलिट मेन हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता (Boxing Competition) का आयोजन किया गया जिसमें लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेडमी के आशीष दहिया ने 48 किलो भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सिग कोच रोहतास कुमार ने बताया कि आशीष दहिया ने प्री क्वार्टर में रोहतक-ए के अतुल को 5-0, क्वार्टर फ़ाइनल में साई भिवानी के अभिषेक को 5-0, सेमीफाइल मुकाबले में रोहतक के सीटू को 4-1 व फाइनल मुकाबले में गुड़गांव के कृष्ण को 5-0 से हराया और दूसरी बार हरियाणा राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता का चैंपियन बना। इस जीत के साथ ही आशीष दहिया ने 24 नवम्बर से 1 दिसंबर, 2023 तक शिलोंग, मेघालय में होने वाली 7th एलिट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

    विजयी खिलाड़ी आशीष दहिया को विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने बधाई दी और उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दशन के लिए प्रेरित किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Eyesight Improvement Tips: चश्मे को आंखों से हमेशा के लिए दूर रखने का बेहतरीन तरीका

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here