हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home खेल Asian Games 2...

    Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

    Asian Games 2023
    Asian Games 2023: भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

    Asian Games 2023: भारत की पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार को पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए सिंगापुर को 16-1 से पीट दिया। आज गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में भारत की ओर से मनदीप सिंह ने 12वें, 30वें, 51वें, ललित उपाध्याय ने 16वें, गुरजंत सिंह ने 22वें, विवेक सागर प्रसाद ने 23वें, हरमनप्रीत सिंह ने 24वें, 39वें,40 वें, 42वें , मनप्रीत सिंह ने 37वें, समशेर सिंह ने 38 वें, अभिषेक ने 51वें , 52वें और वरुण कुमार ने 55 वें, 56 वें मिनट गोल दागे। सिंगापुर के लिए एक मात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्कारनैन ने 53 वें मिनट में किया। Asian Games 2023

    इस जीत के साथ, तीन बार के एशियाई चैंपियन भारत ने पूल ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में भिडेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मैच में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान पर 16-0 से शानदार जीत दर्ज की, जबकि सिंगापुर को अपने शुरूआती मुकाबले में पाकिस्तान से 11-0 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। उज्बेकिस्तान मैच से बाहर रहने के बाद अपने करिश्माई कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्लेइंग इलेवन में लौटने के साथ, भारत ने तुरंत आक्रमण शुरू कर दिया। Asian Games 2023

    भारत ने प्रतिद्वंद्वी के हाफ में बढ़त बनाना जारी रखा और मैदानी गोल से स्कोरिंग की शुरूआत की। मनदीप सिंह ने गतिरोध को तोड़ने के लिए गुरजंत सिंह से एक पास को पुनर्निर्देशित किया। पहला क्वार्टर भारत की बढ़त 1-0 रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। इससे पहले कि सिंगापुर शुरूआती झटकों से उबर पाता, भारत के गुरजंत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने चार और गोल दाग दिए। ब्रेक के बाद, भारत ने अपना दबदबा जारी रखा और 10 और गोल दाग दिये। जबकि सिंगापुर की ओर से एकमात्र गोल मुहम्मद जकी बिन जुल्करनैन ने किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन जापान से मुकाबला होगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here