हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश असम में बाढ़ स...

    असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 126

    Assam Flood Sachkahoon

    गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में विध्वंसकारी बाढ़ से पांच और लोगों की मौत होने से राज्य में बाढ़ से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। राज्य के 25 से ज्यादा जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राहत और बचाव का कार्य विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 77 टन राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए सात विमानों को लगाया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( एएसडीएमए) द्वारा प्रतिदिन जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कल बारपेटा, कछार, दर्रांग, करीमगंज और मोरीगांव जिले में चार बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा दो जिलों में दो लोग लापता भी हो गए हैं।

    बारपेटा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

    राज्य में इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के बाईस लाख इक्कीस हजार पांच सौ से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बजाली, बक्सा, बारपेटा, कछार, दर्रांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकंदी, नालबारी, सोनितपुर, दक्षिणी शालमारा, तमुलपुर और उदलगुरी जिला बाढ़ से प्रभावित है, जिसमें बारपेटा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है,

    जहां सात लाख से अधिक लोग इसके चपेट में हैं, नगांव में 5.13 लाख लोग और कछार में 2.77 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीन दिन में दूसरी बार रविवार को भी सिलचर के कछार और कामरूप के हाजो का दौरा किया और राहत और बचाव कार्य में शामिल एजेंसियों को और अधिक लोगों तक पहुंच बनाने और उन्हें जल्द से जल्द सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि सिलचर शहर एक सप्ताह से बाढ़ की चपेट में है। श्री सरमा ने स्वीकार किया है कि प्रशासन बाढ़ में फंसे हुए लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here