हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Bribe: सहायक ...

    Bribe: सहायक सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    Mumbai News
    Mumbai News: एसीबी ने मंत्रालय में एफडीए क्लर्क को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    तीन किस्तों में पहले ही ले चुका था छह हजार रुपये, केस दर्ज

    फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को कपूरथला जिले के थाना सिटी फगवाड़ा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सरबजीत सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव ईसरवाल, जिला जालंधर के निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता के माता-पिता के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में मामला दर्ज था। आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को अदालती कॉम्प्लेक्स फगवाड़ा बुलाकर रिश्वत की मांग की और धमकाया कि भुगतान न करने पर उसके माता-पिता को जेल भेज दिया जाएगा। दबाव में शिकायतकर्ता ने मौके पर ही दो हजार रुपये दे दिए।

    इसके बाद आरोपी ने जमानत मंजूर करवाने में मदद करने के लिए दस हजार रुपये की और मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा पूरी रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने दो हजार रुपये और ले लिए तथा शेष रकम बाद में देने को कहा। बाद में उसने शिकायतकर्ता को रावलपिंडी पुलिस स्टेशन के पास बुलाकर दो हजार रुपये और लिए। इस तरह आरोपी ने तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए। Phagwara News

    प्रवक्ता ने बताया कि नियमित जमानत मिलने के बाद भी आरोपी रिश्वत की बकाया रकम की मांग करता रहा। प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त