हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    यूक्रेन में बर्फ़ीले तूफान से कम से कम 5 की मौत, 19 घायल

    Ukraine
    Ukraine यूक्रेन में बर्फ़ीले तूफान से कम से कम 5 की मौत, 19 घायल

    कीव (एजेंसी)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमोर जेलेंस्की ने सोमवार देर रात कहा कि देश के दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में भीषण तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन में सोमवार रात भयंकर बफीर्ला तूफान आया, जिससे 17 क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ और बिजली गुल हो गई। देश के ऊर्जा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि तेज हवाओं ने बिजली ग्रिड को नुकसान पहुंचाया लिहाजा देश में 1,500 से अधिक बस्तियों में बिजली गुल हो गयी। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी ओडेसा और मायकोलाइव क्षेत्र, मध्य निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र और उत्तरी कीव क्षेत्र बर्फ़ीले तूफान से सबसे अधिक प्रभावित हुए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here