Benefits Of Orange: सर्दियों में रोज खाना चाहिए एक संतरा, वजन कम होने के साथ-साथ मिलेंगे ये गजब के फायदे

Benefits Of Orange
Benefits Of Orange: सर्दियों में रोज खाना चाहिए एक संतरा, वजन कम होने के साथ-साथ मिलेंगे ये गजब के फायदे

Benefits Of Orange: सर्दियां शुरू हुए एक महीना हो गया हैं, और ये सर्दियां अपने साथ कई बीमारियों को भी साथ लेकर आए है। सर्दियों का दिन वैसे भी छोटा होता है और इसी के साथ-साथ ठंडी हवाओं के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। जानकारी के लिए बता दे कि इस मौसम में कई स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल भी बाजार में देखने को मिलते है, जिसमें मौसमी, स्ट्रॉबेरी, अनानास और संतरा आदि शामिल है। वैसे सर्दियों में सबसे बेहतर औऱ स्वादिष्ट फल संतरा ही माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते है। इस फल के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते है औऱ यह शरीर की कई समस्याओं में काफी ज्यादा फायदेमंद है।

दरअसल सर्दियों में हेल्थ एक्सपर्ट से लेकर डॉक्टर के अनुसार विंटर में सीजनल फल जरूर खाना चाहिए। सर्दियों में आपको हेल्थ संबंधी परेशानियों से बचना है और आपको अपनी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाना है, तो इसके लिए आप रोजना एक संतरें का सेवन जरूर करें। इसलिए आज हम आपको संतरे खाने से होने वाले गजब के फायदों के बारें में जानकारी देंगे।

Side Effects of Almond: बादाम खाने से होते हैं ये नुकसान, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

संतरें में भरपूर मात्रा में पाया जाता है विटामिन सी

संतरा एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, यह इम्युनिटी को भी मजबूत करने का काम करती है, साथ ही साथ सर्दी और फ्लू से बचाने में भी मदद करता है, फ्लेवोनोइड और कैरोटीनॉयड सहित विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट होते है। शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में भी यह काफी मदद करती है। ऑक्सीडेटिव तनाव से सुरक्षा प्रदान करती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर प्रोफाइल सेलुलर स्वास्थ्य में योगदान देता है और पुरानी बीमारियों को रोकने में दीर्घकालिक लाभ हो सकता है।

Energy Boosting Drink: सिर्फ 3 दिन ये ड्रिंक पी लें कमजोरी व थकान 100 फीसदी हो जाएगी गायब, 60 वर्ष में भी 20 की ताकत देगा ये नुस्खा!

सर्दियों में संतरा खाने के फायदें: वजन घटाने में करता है मदद: संतरे एक ऐसा फल है जिसमें उच्च मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो वजन को घटाने में काफी मददगार है।  इसलिए रोज एक संतरे का सेवन जरूर करें, इससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मलेंगी।

संतरा ह्दय को बनाता है स्वस्थ: संतरे का सेवन ह्दय के लिए बहुत अच्छा माना जाता है,क्योकिं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल को मजबूत बनाने में आपकी काफी मदद करते हैं। इसलिए अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते है तो इसके लिए रोज एक संतरे का सेवन जरूर करें।

White Hair: एक चम्मच हल्दी में मिला लो ये एक चीज, जड़ से काले हो जाएंगे सफेद बाल

संतरा पेट के अल्सर को रखता है दूर: कैल्सियम से भरपूर संतरा आपकी हड्डियों और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद तो करता ही है, सात ही इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री पेट के अल्सर को भी रोकती है। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप हर रोज एक संतरे का सेवन कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार: सभी जानते है कि संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। और इसी के अलावा संतरे में बहुत सारे पॉलीफेनोल भी होते है जो वायरस संक्रमणों से बचाते है। अगर आपको अपनी इन्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना है या बनाना है तो आपको रोजाना एक संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए या फिर अगर आप संतरा नहीं खाते है तो आप एक गिलास संतरे का जूस भी पी सकते है।

Health News: हर रोज खाली पेट खाने चाहिए इतने खजूर, ये बीमारियां हो जाएगी छूमंतर

आँखो के लिए सहायक है: विटानिन सी को आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जो संतरे में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं संतरे में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह विटामिन-ए,विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गणों से भऱपूर होता है, जो आँखों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में है मददगार: आपको बता दे कि संतरे में मौजूद पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करते है, यह एक घुलनशील फाइबर है, जो शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।