हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विवाहिता की ह...

    विवाहिता की हत्या में वांछित माँ-बेटी के घर कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा

    Kairana News
    Kairana News: विवाहिता की हत्या में वांछित माँ-बेटी के घर कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित चल रही माँ-बेटी के आवास पर पुलिस ने कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि हदीसा व उसकी पुत्री रानी निवासीगण ग्राम गंदराऊ महिला अनवरी की हत्या के मामले में कोतवाली पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-580/20225, धारा-103(1),85,123,3,5 बीएनएस में वांछित चल रही है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु तमाम प्रयास किए गए, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रही है। Kairana News

    कोर्ट से आदेश प्राप्त करके आरोपी हदीसा पुत्री नाजर व रानी पुत्री हदीसा के घर पर भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) की धारा-84 के तहत कुर्की उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस की प्रति सार्वजनिक स्थान पर भी चस्पा की गई है। इस दौरान मुनादी भी कराई गई। मामले में नामजद मृतका के पति राशिद को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जंधेड़ी गौशाला से नौ गोवंशों के गायब होने का सनसनीखेज आरोप