हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जीतूवाला ओवरब...

    जीतूवाला ओवरब्रिज के रूप में भिवानी को मिला हरियाणा दिवस का तोहफा

    Bhiwani News
    Bhiwani News: केक काटकर हरियाणा दिवस मनाते महापंचायत के पदाधिकारी।

    जीतूवाला ओवरब्रिज चालू होने से 15 गांवों के लोगों सहित क्षेत्र के 60 हजार हजार लोगों मिलेगी सुविधा : पार्षद शिवकुमार गोठवाल

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: रेल अंडरपास महापंचायत, सुधार समिति एवं आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में लाइनपार क्षेत्रवासियों ने शनिवार को नव निर्मित जीतू वाला ओवरब्रिज के टाप सैक्शन पर एकत्रित होकर हरियाणा प्रदेश का 59वां स्थापना दिवस केक काटा और लडड़ू खिलाकर मनाया। यह जानकारी देते हुए महापंचायत संरक्षक रोहतास वर्मा ने बताया कि रेल अंडरपास महापंचायत का कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है तथा नई कार्यकारिणी का चयन 4 नवंबर को सुबह 10 बजे 27 फुटा रोड राजेश ग्रेवाल के कार्यालय में किया जाएगा।

    महापंचायत के संस्थापक प्रधान कैप्टन राजेन्द्र सिंह जांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस मौके पर महापंचायत सलाहकार रामशरण ठेकेदार ने कहा कि हरियाणा दिवस पर भिवानी वासियों को हरियाणा कि नायब सरकार ने जीतू वाला ओवरब्रिज के रूप बहुत बड़ा नायाब तोहफा दिया है। इस पुल को ट्रैफिक के लिए पीडब्लूडी अधिक्षक अभियंता सुरेंद्र देशवाल एक नवंबर से खोलने का वायदा किया था तथा वायदा पूरा करते हुए पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया। Bhiwani News

    पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि महापंचायत ने इस काम को पूरा करवाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जिसके लिए महापंचायत बधाई की पात्र है। उन्होंने बताया कि इस पुल पर ट्रैफिक चालू हो गया। उन्होंने कहा कि अब 60 हजार हजार लोगों के साथ तोशाम विधानसभा क्षेत्र 15 गांवों के लोगों को शहर में आने जाने की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। गोठवाल ने कहा कि पुल पर लाइटें लगाने, सर्विस रोड़ बनाने, रंग रोगन करने, बरसाती पानी के पाइप लगाने, जीतू वाला छोर पर सडक बनाने, स्पीड ब्रेकर बनाने का बकाया है।

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज