हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पैमाइश करने ग...

    पैमाइश करने गए गिरदावर पर हमला

    • हथियारबंद दर्जनभर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    Rewari, SachKahoon News: रविवार को बाइक पर सवार होकर आए दर्जनभर बदमाशों ने जमीन की पैमाइश कर रहे एक गिरदावर पर चाकुओं से ताबतोड़ हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बचाव करने आए जमीन के मालिक को भी नहीं बख्शा और उसे भी चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
    नगर के बावल रोड स्थित माडल टाऊन में रहने वाला 33 वर्षीय युवक नरेश खटाना सेक्टर-1 के पास अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए गिरदावर के साथ वहां गया था। नरेश खटाना का कहना है कि जब गिरदावर गुरदयाल पैमाइश करने लगा, तभी वहां दर्जनभर बदमाश आ गए और उन्होंने पहले तो गिरदावर पर चाकू व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इसके बाद वह उसके बचाव में आए तो उन्होंने उसे भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां गिरदावर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना माडल टाऊन पुलिस ने हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here