हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हथियारों से ल...

    हथियारों से लैस होकर किया हमला

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    चार नामजद एवं 20-25 अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। हथियारों से लैस होकर हमला कर चोटें मारने व जातिसूचक गालियां निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में चार नामजद एवं 20-25 अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र (20) पुत्र अनिल नायक निवासी वार्ड 9, सेक्टर 12, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 21 सितम्बर को दोपहर करीब दो बजे वह एवं भट्ठा कॉलोनी निवासी उसका दोस्त सुनील (21) पुत्र आशाराम भाट शिव मंदिर सिनेमा व अग्रसेन भवन के नजदीक खाली पड़ी जगह में अन्य साथियों के साथ खेल रहे थे। Hanumangarh News

    उसी दौरान अनिल जाखड़, अंकित, पवन, तीब निवासी टाउन एवं 20-25 अन्य व्यक्ति बोलेरो गाड़ी नम्बर एचएफ 25 सी 7117, स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर आरजे 18 यूबी 3350 एवं स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए। इनके पास डंडे, चाकू, तलवारें सहित अन्य धारधार हथियार थे। इन लोगों ने आते ही उसे जातिसूचक गालियां निकाली। उस पर एवं सुनील पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर उसके व सुनील के गंभीर चोटें मारी। जान से मारने की नियत से अपनी गाडिय़ां दोनों पर चढ़ाने की कोशिश की। दोबारा यहां दिखाई देने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट व बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। तफ्तीश एससीएसटी सेल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं। Hanumangarh News

    AI को लेकर Google ने भारत के लिए किया ये बड़ा ऐलान! करोड़ों लोगों को होगा फायदा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here