हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Women’s World Cup 2025 Aus vs. Ban: महिला वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

    Women Cricket News
    Women's World Cup 2025 Aus vs. Ban: महिला वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बड़ा रिकॉर्ड

    बिना विकेट खोए हासिल किया बड़ा लक्ष्य

    Women’s World Cup 2025 Aus vs. Ban: विशाखापत्तनम। महिला विश्व कप 2025 के तहत गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न केवल सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, बल्कि महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में 10 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल करने की उल्लेखनीय उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया। Women Cricket News

    आइए जानते हैं, महिला एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास के वे पांच यादगार मुकाबले, जिनमें किसी टीम ने पूरे 10 विकेट शेष रहते लक्ष्य का सफल पीछा किया—

    1. 218 रन (डबलिन, 28 जुलाई 2023) | Women Cricket News
    आयरलैंड की टीम 49 ओवरों में 217 रनों पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज़ फोएबे लिचफील्ड (नाबाद 106) और एन्नाबेल सदरलैंड (नाबाद 109) ने मात्र 35.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

    2. 199 रन (विशाखापत्तनम, 16 अक्टूबर 2025)
    बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 198 रन बनाए। इसके उत्तर में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिस हीली (113 नाबाद) और फोएबे लिचफील्ड (84 नाबाद) ने केवल 24.5 ओवरों में लक्ष्य पार कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

    3. 174 रन (कैंडी, 4 जुलाई 2022) | Women Cricket News
    श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में 173 रन पर सिमट गई। भारत ने शेफाली वर्मा (71 नाबाद) और स्मृति मंधाना (94 नाबाद) की दमदार बल्लेबाज़ी से 25.4 ओवरों में बिना विकेट गंवाए जीत अपने नाम की।

    4. 164 रन (बेंगलुरु, 12 दिसंबर 1997)
    विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट पर 163 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान बेलिंडा क्लार्क (93 नाबाद) और जोआन ब्रॉडबेंट (61 नाबाद) की साझेदारी के सहारे 28.5 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली।

    5. 163 रन (रोज बाउल, 17 फरवरी 2010)
    न्यूजीलैंड की टीम एलिस पेरी की शानदार गेंदबाज़ी (5 विकेट) के सामने 162 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शेली नित्शके (44 नाबाद) और लिआह पॉल्टन (104 नाबाद) के अटूट जोड़े के बल पर 32.3 ओवरों में जीत हासिल की। Women Cricket News