हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश लाहौल स्पीति ...

    लाहौल स्पीति में हिमस्खलन, तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग बंद

    Avalanche in Lahaul-Spiti sachkahoon

    शिमला l हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में हिमस्खलन(Avalanche in Lahaul-Spiti) का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते तिंदी के पास के कड़ूनाला के पास हिमस्खलन गिरने से तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग ठप हो गया है। ज्ञातव्य है कि भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पांच से 6 महीने तक बंद हो जाता था। लोग आपात स्थिति में तांदी-संसारीनाला-जम्मू मार्ग होते हुए घाटी से बाहर आवाजाही करते थे। अब अटल टनल बनने से सीमा सड़क संगठन भी सड़क को टनल के रास्ते जल्द यातायात के लिए बहाल कर रहा है। ऐसे में लाहौल घाटी के लोग अटल टनल के रास्ते ही आवाजाही कर रहे हैं।

    हिमस्खलन(Avalanche in Lahaul-Spiti) से बंद तांदी-संसारीनाला-जम्मू सड़क से बर्फ हटाकर सीमा सड़क संगठन ने मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है। अटल टनल बनने से लाहौल ही नहीं, बल्कि पांगी घाटी के लोगों को लाहौल होकर मनाली-कुल्लू-मंडी की ओर आवाजाही करने में बड़ी राहत मिली है। इन दिनों भी चंबा जिले के पांगी घाटी के लोग लाहौल होकर मनाली, कुल्लू की ओर आवाजाही कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग से पूर्व पांगी घाटी के लोग भी सर्दियों में लाहौल की तरह हेलिकॉप्टर सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। सीमा सड़क संगठन 94 के अधिकारी पाल राज ने बताया कि पांगी घाटी के श्योर से 10 किमी पीछे लाहौल की तरह मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया था। इसे खोलने के प्रयास जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here