हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Ayodhya: अयोध्या का दीपोत्सव शुरू, जयवीर सिंह ने झाकियों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

    Ayodhya News
    Ayodhya News: अयोध्या का दीपोत्सव शुरू, जयवीर सिंह ने झाकियों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

    अयोध्या (सच कहूँ न्यूज)। Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दिव्य भव्य दीपोत्सव शुरू हो गया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित झाकियों को कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अयोध्या के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनके साथ झाकियों को हरी झंड़ी दिखाई। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रथम पड़ाव पर प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित झाकियों का अभिनन्दन किया। Ayodhya News

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सिंह ने कहा कि दीपोत्सव प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के अभिनन्दन का महापर्व है। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम माता सीता भाई लक्ष्मण का स्वागत अयोध्या वासी पुष्पों की वर्षा कर करते हैं और शाम को दीपक जला कर अपनी खुशियों को प्रदर्शित करते हैं। इस बार की झाकियां रामायण के सभी कांडों पर आधारित है और विकास कार्यों को प्रदर्शित करते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही है। पर्यटन विभाग और सूचना विभाग की झाकियों का रामपथ पर स्थानीय नागरिकों संत महंत धमार्चार्य ने स्वागत किया। Ayodhya News

    यह भी पढ़ें:– Denmark Badminton: सात्विक-चिराग को सेमीफाइनल में मिली हार