हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बांग्लादेश मे...

    बांग्लादेश में पोर्नोग्राफी और गैम्बलिंग वेबसाइट पर प्रतिबंध

    Ban Internet

    ढाका 19 फरवरी (एजेंसी)

    बंगलादेश की सरकार ने देश में करीब दो हजार पोर्नोग्राफी और गैम्बलिंग वेबसाइटों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बंगलादेश संचार नियामक आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने देश के हाईकोर्ट के हाल में दिये गये आदेश पर यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को और 55 पोर्नोग्राफी वेबसाइटों को प्रतिबंधित किया गया जबकि एक दिन पूर्व 176 गैम्बलिंग साइट पर प्रतिबंध लगाया गया। अधिकारियों के मुताबिक आयोग पहले ही इस तरह की 1523 वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवम्बर में हाईकोर्ट के निर्देश जारी होने के बाद सरकार ने इंटरनेट पोनोग्राफी , कैसिनो गेम और अन्य गैम्बलिंग वेबसाइटों को बंद करने का अभियान शुरू किया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।