ढाका (एजेंसी)। बांग्लादेश 20 जुलाई से मीरपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा। इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तान में इतने ही टी20 मैच खेलने वाले दोनों देश एक बार फिर सबसे छोटे प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। पाकिस्तान में सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद बांग्लादेश आगामी मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेगा। जुलाई में होने वाले सभी तीन मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में तैयारी का काम करेगी, क्योंकि अगले साल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप होना है। बांग्लादेश इस समय श्रीलंका के दौरे पर है जहां वह दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने गयी है। गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रा समाप्त हुआ था।
ताजा खबर
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















