हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश मार्च में 13 ...

    मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

    Reserve Bank to stop unnecessary deductions

    नई दिल्ली। अगले महीने यदि आपको बैंक से संबंधी कोई काम है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। क्योंकि मार्च में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इसी के चलते अगले माह में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार अगले महीने बैंक 13 दिन बैंकों में कामकाम नहीं होंगे। इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की साप्तहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

    आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्यौहानरों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी। ऐसे में मार्च माह में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की सूची जरूर देखकर निकले वरना आपका दिन बर्बाद हो जाएगा।

    • 1 मार्च : (महाशिवरात्रि)- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
    • 3 मार्च : (लोसार)- गंगटोक में बैंक बंद
    • 4 मार्च : (चपचार कुट)- आइजोल में बैंक बंद
    • 6 मार्च : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    • 12 मार्च : शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
    • 13 मार्च : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    • 17 मार्च : (होलिका दहन)- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
    • 18 मार्च : (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
    • 19 मार्च : (होली/याओसांग का दूसरा दिन)- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
    • 20 मार्च : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
    • 22 मार्च : (बिहार दिवस)- पटना में बैंक बंद रहेंगे।
    • 26 मार्च : शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
    • 27 मार्च : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here