हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बरोदा उपचुनाव...

    बरोदा उपचुनाव : दुष्यंत ने कहा- भारी मतों से जीतेगा भाजपा-जजपा गठबंधन

    Haryana Baroda by-election 2020

    गुरुग्राम (एजेंसी)। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा है कि भाजपा-जजपा गठबंधन बरोदा उप चुनाव मजबूती से लड़ते हुए जीतेगा। चौटाला ने कहा कि बरोदा उप चुनाव में हालात सभी को नजर आ रहे हैं कि जिस प्रकार से कांग्रेस को दिन रात भागना पड़ रहा है उससे स्पष्ट है कि गठबंधन का उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा। वह आज गुरूग्राम जिले के वजीराबाद गांव में जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूबे सिंह बोहरा की माता कमला देवी के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने आए थे। उप मुख्यमंत्री ने बरोदा उप चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया और कहा कि इस बार जीत का अंतर जींद उप चुनाव से भी ज्यादा रहेगा क्योंकि जींद में भाजपा और जजपा ने अपने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे थे।

    उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में किसान की फसल की खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और उसका पैसा भी किसानों के खाते में डाला जा रहा है। अब सभी को समझ में आ गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर भ्रम की स्थिति पैदा करना कांग्रेस पार्टी का दुष्प्रचार था। एक अन्य सवाल पर चैटाला ने कहा कि गुरूग्राम में कुछ और गांवों को नगर निगम की सीमा में लाने के लिए अधिसूचना जारी हुई है जिस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। उन्होंने कहा कि जो ग्राम पंचायत अपने गांव को नगर निगम क्षेत्र में शामिल नही कराना चाहती है वे इस बारे में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करा कर दें। उसके बाद सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी गांव को जबरदस्ती नगर निगम क्षेत्र में शामिल नही किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।