हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल बंगाल वॉरियर्...

    बंगाल वॉरियर्स ने रोका हरियाणा स्टीलर्स का विजय रथ

    Hyderabad
    Hyderabad बंगाल वॉरियर्स ने रोका हरियाणा स्टीलर्स का विजय रथ

    हैदराबाद (एजेंसी)। बंगाल वॉरियर्स ने माइटी मनिंदर और फजल अत्राचली के दम पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन के 31वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 40-38 से हरा दिया। गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में आज खेले गए मैच में मिली जीत के बाद बंगाल अब अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। बंगाल की सीजन-8 के बाद से हरियाणा के खिलाफ यह पहली जीत है। बंगाल वॉरियर्स की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम के अब 17 अंक हो गए हैं। वहीं, हरियाणा को लगातार तीन जीत के बाद पहली और इस सीजन की दूसरी हार मिली है।

    बंगाल के लिए माइटी मनिंदर सिंह ने सुपर 10 लगाते हुए 12 अंक लिए जबकि कप्तान फजल अत्राचली ने चार अंक जुटाए। हरियाणा के लिए विनय ने सुपर 10 लगाया जबकि मोहम्मदरेजा शादलू ने नौ अंक हासिल किए। अपनी लगातार चौथी जीत की तलाश में उतरी हरियाणा स्टीलर्स ने शुरूआती पांच मिनटों के खेल में एक प्वॉइंट से खुद को आगे रखा। इसके कुछ देर बाद ही शिवम पटारे ने सुपर रेड लगाकर स्टीलर्स को 9-3 की लीड दिला दी। हरियाणा ने अपनी बढ़त को बराकरार रखते हुए पहले 10 मिनटों के खेल में पांच प्वॉइंट की लीड ले ली और स्कोर को 12-7 तक पहुंचा दिया।

    माइटी मनिंदर सिंह अभी मैट पर मौजूद थे और उन्होंने लगातार अंक लेकर बंगाल वॉरियर्स की वापसी करा दी। इसके बाद 14वें मिनट में जाकर बंगाल ने स्कोर को 13-13 की बराबरी पर ला दिया। वॉरियर्स अब मैच में लीड में आ चुकी थी। अगले ही मिनट में बंगाल ने हरियाणा को आॅलआउट करके स्कोर को 18-15 से अपने पक्ष में कर लिया। लेकिन बंगाल की भी उस समय खत्म हो गई जब हरियाणा ने शिवम पटारे और विनय के लगातार अंक की बदौलत स्कोर को 18-18 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने एक-एक अंक लेकर पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर को 19-19 की बराबरी पर रखा।

    सेकेंड हाफ शुरू होते ही बंगाल ने सुपर टैकल से दो अंक और अपने खाते में जोड़ लिए। 25वें मिनट तक बंगाल के पास पांच अंक की बढ़त आ चुकी थी और टीम लय पकड़ चुकी थी। यहां से मनिंदर ने लगातर अंक लेकर इस सीजन का अपना पहला और पीकेएल करियर का अपना 73वां सुपर 10 पूरा कर लिया और स्कोर को 29-23 का कर दिया।

    मैच के अंतिम 10 मिनटों के खेल में बंगाल और हरियाणा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। 33वें मिनट में हरियाणा ने सुपर टैकल करके दो अंक दो और ले लिए। इसके बाद मोहम्मदरेजा शादलू ने भी रेडिंग में अंक लेकर हरियाणा को बंगाल के करीब ला दिया। शादलू ने इसके बाद सुपर टैकल करके हरियाणा को गेम में बनाए रखा। हालांकि टीम 37वें मिनट में खुद को आॅलआउट होने से नहीं बचा पाई। बंगाल ने इसके साथ ही पांच प्वॉइंट की लीड कायम कर ली और स्कोर को 38-33 का कर दिया। लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी। अंतिम मिनट में विनय ने सुपर रेड लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया। लेकिन अगली रेड में विनय टैकल कर लिए गए और बंगाल वॉरियर्स ने 40-38 से मैच को जीत लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here