हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home रंगमंच बंगाली अभिनेत...

    बंगाली अभिनेता देव हुए कोरोना संक्रमित

    Bengali actor Dev sachkahoon

    कोलकाता (एजेंसी)। बंगाली फिल्मों के स्टार अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य देव अधिकारी बुधवार को कोरोना संक्रमित हो गये। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया। अभिनेता ने ट्वीट किया, ”जांच के नतीजे आ गए हैं और हां, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बिना किसी लक्षण के। फिलहाल घर पर आईसोलेशन पर हूं।” अभिनेता देव की दोस्त बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। अभिनेता ने कहा ,” आप सबने सोचा उसके लिये सभी को धन्यवाद। एक बात निश्चित है कि हम संक्रमण से लड़ाई लड़ रहे हैं।” देव की संक्रमित होने की खबर उस दिन आयी जब बंगाली फिल्मों के कई अभिनेता संक्रमित हुए।

    संक्रमितों की सूची में अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय, रुद्रनिल घोष और अभिनेता से सांसद बनी मिमी चक्रवर्ती भी शामिल हैं। फिल्म निमार्ता से विधायक बने राज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी अभिनेत्री सुभश्री गांगुली ने भी पुष्टि की कि वे मंगलवार देर रात संक्रमित पाये गये हैं। पिछले कुछ दिनों में अभिनेता परनो मित्रा, कवि श्रीजातो, फिल्म निमार्ता श्रीजीत मुखर्जी, संगीतकार जीत गांगुली और कई अन्य कोरोना संक्रमित हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here