हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल कोरोना के कार...

    कोरोना के कारण बर्लिन मैराथन स्थगित

    Marathon Race

    बर्लिन। Sports News in Hindi Today: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार के भीड़ इकट्ठा करने पर प्रतिबंध के कारण इस साल 27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन को स्थगित करने का फैसला किया गया है। आयोजकों ने बिना किसी नयी तारीख के इसके स्थगित होने की घोषणा की। अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा, “हमें पता चला है कि 24 अक्टूबर तक 5000 से ज्यादा भीड़ वाले किसी भी इवेंट को कराने की मनाही है जिसके कारण हम 26-27 सितंबर को होने वाले बर्लिन मैराथन का आयोजन नहीं कर पाएंगे।” उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में तमाम खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।