हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सीएम मान की ब...

    सीएम मान की बढ़ाई गई सुरक्षा, जानिए वजह | Bhagwant Mann Z plus Security

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा (Bhagwant Mann Z plus security) दी है। अब उन्हें CRPF की टीम जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराएगी। केंद्र सरकार ने ताजा खुफिया सूचनाओं के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीआरपीएफ ‘जेड’ सुरक्षा कवर प्रदान किया है। यह सुरक्षा कवच पूरे भारत में उनके पास रहेगा। उनके पास पहले से ही पंजाब पुलिस की सुरक्षा है।

    अमृतपाल सिंह केस के बाद फैसला | Bhagwant Mann Z plus security

    पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाने का यह अहम फैसला ‘वारिस पंजाब डे’ के मुखिया और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। करीब 36 दिनों तक पंजाब में भगोड़ा रहने के बाद आखिरकार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गांव रोडे से गिरफ्तार कर लिया। तब से, वह अपने नौ करीबी सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

    अमृतपाल सिंह की मुश्किलें …Bhagwant Mann Z plus security

    अमृतपाल सिंह को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। अब खबर आई है कि अमृतपाल सिंह और उसके 12 साथियों पर पुलिस की जान जोखिम में डालने का मुकदमा चलेगा। पुलिस ने इन 12 लोगों के खिलाफ  कोर्ट में बिक्रमजीत सिंह की अदालत में चालान पेश किया है, जिसमें आरोपियों पर धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 506 (जान से मारने की धमकी), 336 (जान को खतरा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 186 (कार्य में बाधा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here