हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राष्ट्रध्वज त...

    राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

    Kairana
    Kairana राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

    कैराना। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के स्थानीय कार्यकर्ता बाइक, गाड़ी व ट्रैक्टरों पर सवार होकर शामली में आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए तिरंगे के साथ में रवाना हुए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

    बुधवार को भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के द्वारा शामली में विशाल तिरंगा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। इसी के चलते संगठन के करीब पचास-साठ स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लॉक कार्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए। जहां से वह संगठन के जिला सचिव गुरदीप चौधरी व नगराध्यक्ष इनाम चौधरी उर्फ कालू के नेतृत्व में बाइकों, कारों व ट्रैक्टरों पर सवार होकर शामली के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता अपने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा थामे हुए थे। उन्होंने देशभक्ति से प्रेरित उद्घोष भी लगाए। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी तालिब खुरगान, ब्लॉक अध्यक्ष इंतज़ार जहानपुरा, इनाम अली, फैजान अली, शेरसिंह, हनी चौहान, आस्तिक चौहान, कार्तिक शर्मा, नवाब अली, अहमद खान, अक्षय चौहान, आकाश कुमार, मिंटू सैनी, मोनू, अर्जुन आदि भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।