हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश भाखड़ा प्रणाली...

    भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन तय

    HanumanGarh, SachKahoon News: जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड हनुमानगढ़ द्वारा भाखड़ा प्रणाली की नहरों का नया वरियताक्रम निर्धारित किया गया है। उक्त वरियताक्रम 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग के अनुसार नहरों के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए अगर किसी नहर के वरियताक्रम में बदलाव करना पड़ा तो विभागीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर व्यवस्था की जाएगी।
    जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीलीबंगा (पीबीएन) नहर में 330 क्यूसेक, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 455, अमरपुरा (एएमपी) में 595, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 608, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 619, मोरजण्डा (एमजेडी) में 832, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 962, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 993, रतनपुरा (आरटीपी) में 1005, मोडिया (एमओडी) में 1165, सुरतपुरा (एसटीपी) में 1174, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1187, हरीपुरा (एचआरपी) में 1200, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1305, जोड़कियां (जेआरके) में 1475, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1887 क्यूसेक पानी चलेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here