हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Haryana Nikay Chunav Result 2025: होली से पहले धर्मनगरी में खिला कमल

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त करतीं माफी ढांडा, जीत  का सर्टिफिकेट प्राप्त करतीं मेघा बंसल व शहर मे माफी ढांडा की जीत की खुशी मे रोड शो निकालते हुए।

    भाजपा की माफी ढांडा ने 32577 वोट के अंतर से दर्ज की जीत

    • थानेसर नगर परिषद के 32 वार्डों में से 25 पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। Nikay Chunav Result: होली का पर्व से पूर्व नगर निकाय चुनाव में थानेसर नगर परिषद् में फिर से कमल खिल गया है। यहां चेयरमैन पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी माफी ढांडा ने बडे मार्जन के साथ जीत दर्ज की व आजाद प्रत्याशी सुनीता नेहरा को शिकस्त दी। चेयरमैन पद के लिए पांच महिलाएं चुनावी रण में थीं। माफी ढांडा ने कुल 47828 वोट प्राप्त की। Kurukshetra News

    आजाद प्रत्याशी सुनीता नेहरा ने 15251 मत हासिल किए। आम आदमी पार्टी की रूकमणि वाल्मिकी को 2466 मत मिले। आजाद प्रत्याशी राजबाला को 1840 मत, रतन कौर को 655 मत मिले जबकि नोटा को 908 मत मिले। ऐसे मे भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा ने आजादी प्रत्याशी सुनीता नेहरा को 32577 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। नगर परिषद थानेसर चुनाव मे 69350 वोट पोल हुए थे।

    32 वार्डों में से 25 पर भाजपा का कब्जा | Kurukshetra News

    नगर परिषद् थानेसर मे कुल 32 वार्ड हैं, जिसमें से 25 वार्डों से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने कब्जा किया है। हालांकि वार्ड नंबर 7 व वार्ड 30 से पहले ही भाजपा के निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। वहीं 30 वार्डों में हुए चुनाव में से 23 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। वहीं 7 कांग्रेस समर्थित आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करवाई है। कई वार्डों में बड़ेनेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। जिसमें से एक वार्ड 21 भी हॉट वार्ड बना हुआ था। वार्ड 21 से आजाद प्रत्याशी नेहा गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी एकता सिकरी को हराया है।

    जीत दर्ज कर निकाला रोड शो

    भाजपा की माफी ढांडा की जैसे ही जीत की अनाऊंसमैंट हुई तो भाजपा कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अग्रसेन स्कूल के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जमकर नाचे व गुलाल उड़ाए। इसके बाद माफी ढांडा ने सर्टिफिकेट प्राप्त कर शहर मे रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

    किस वार्ड के कौन बना विजेता | Kurukshetra News

    वार्ड 1 से भाजपा के गौरव कुमार भट्ट, वार्ड 2 से भाजपा के परवीन रानी, वार्ड 3 से भाजपा की सिमरन, वार्ड 4 से भाजपा के कमल किशोर, वार्ड 5 से भाजपा के संदीप कोहली, वार्ड 6 से भाजपा के ज्योति जांगड़ा, वार्ड 7 से भाजपा (निर्विरोध) के निशा मदान, वार्ड 8 से भाजपा के सतीश गर्ग, वार्ड 9 से भाजपा के मानक सिंह, वार्ड 10 से भाजपा के पंकज खन्ना, वार्ड 11 से भाजपा के सुषमा मेहता, वार्ड 12 से निर्दलीय राजेन्द्र कुमार, वार्ड 13 से भाजपा के दुष्यंत, वार्ड 14 से से भाजपा के बख्शीश कौर, वार्ड 15 से भाजपा के मोहन लाल अरोड़ा, वार्ड 16 से निर्दलीय गुरप्रीत कौर,

    वार्ड 17 से भाजपा के प्रेम नारायण अवस्थी, वार्ड 18 से निर्दलीय अनिरुद्ध कौशिक, वार्ड 19 से भाजपा के मुकुंद लाल, वार्ड 20 से भाजपा के मनिंद्र छिंदा, वार्ड 21 से निर्दलीय नेहा गुप्ता, वार्ड 22 से भाजपा के चेतन अटकन, वार्ड 23 से निर्दलीय परमवीर सिंह प्रिंस, वार्ड 24 से भाजपा के पूजा यादव, वार्ड 25 से भाजपा के आशु बाला, वार्ड 26 से भाजपा के प्रिया रानी, वार्ड 27 से भाजपा के धनराज, वार्ड 28 से भाजपा की रेखा, वार्ड 29 से निर्दलीय मनु जैन, वार्ड 30 से निर्दलीय नरेंद्र कुमार, वार्ड 31 से भाजपा के कवि बजाज और वार्ड 32 से भाजपा (निर्विरोध) के सुधीर चुघ चुने गए हैं।

    फोटो परिचय
    कुरुक्षेत्र। जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त करतीं माफी ढांडा। 12केयूके01
    कुरुक्षेत्र। शहर मे माफी ढांडा की जीत की खुशी मे रोड शो निकालते हुए, साथ मे जीप मे सवार पूर्व राज्यमँत्री सुभाष सुधा। 12केयूके02

    भाजपा की मेघा बंसल बनी नगर पालिका इस्माईलाबाद की चेयरपर्सन

    कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। Ismailbad News: निकाय चुनाव मे इस्माईलाबाद चेयरमैन पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की मेघा बंसल ने जीत दर्ज की है। मेघा बंसल ने कुल 2766 मत प्राप्त किए हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आजाद प्रत्याशी दीपशिखा ने 2455 मत हासिल किए। ऐसे में मेघा बंसल ने 311 मतों से जीत दर्ज की है। उपचुनाव में पांच उम्मीदवार चुनावी रण मे थे। जिसमे भाजपा की मेघा बंसल, आजाद प्रत्याशी दीपशिखा, एकता, निशा रानी, हरजीत घोतरा शामिल थे। यहां कुल 6841 वोट पोल हुए थे जिसमे से 142 वोट नोटा को मिले हैं। वहीं आजाद प्रत्याशी एकता को कुल 136 मत प्राप्त हुए, निशा को 432 व हरजीत घोतरा को 910 मत प्राप्त हुए। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Army Agniveer Bharti 2025: खुशखबरी, हरियाणा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here