हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ: नायब सिंह सैनी

    Sirsa News
    सरसा आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता।

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का सरसा पहुंचने पर पर हुआ भव्य स्वागत

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी सोमवार को सरसा पहुंचे। यहां उनका विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के अलावा भाजपा के पदाधिकारियों की ओर से अलग-अलग जगह स्वागत किया गया। वहीं नेहरू पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर में पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा यात्रा निकाल कर प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। Sirsa News

    यह यात्रा दिल्ली पुल से शुरू होकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए, महाराणा प्रताप चौक, विश्वकर्मा चौक, अंबेडकर चौक, परशुराम चौक, शहीद भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, जगदेव सिंह चौक, नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है, तब से देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश को आज दुनिया में 5वें स्थान पर लाकर खड़ा किया है और आने वाले वर्षों में भारत पहले नंबर पर पहुंचेगा। Sirsa News

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की बड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान किया गया है चाहें वह नॉर्थ-ईस्ट में बार्डर की समस्या हो या धारा 370। जम्मू व कश्मीर में धारा 370 हटाकर लोगों के विकासात्मक योजनाएं शुरू की है, जिसका जनता को भरपूर फायदा मिल रहा है और वे खुश हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में सुशासन लाकर सरकारी नौकरियों की भर्ती में पर्ची व खर्ची सिस्टम को बंद कर दिया है। आज पात्र युवाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है और वे क्लास वन अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक की नौकरियां अपनी योग्यता के आधार पर प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर दिन 18-18 घंटे गरीबों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं और प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं क्रियांवित की जा रही है, जिसका जनता को भरपूर फायदा मिल रहा है। Sirsa News

    उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष की जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है, उसका वे पूरी निष्ठद्दा से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पवन सिंह सैनी, जिला प्रभारी अमर पाल राणा, जगदीश चोपड़ा, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रामचंद्र कंबोज, मक्खन लाल सिंगला, सुरेंद्र आर्य, गोविंद कांडा, अमन चोपड़ा, बलजिंद्र जोशन, प्रदीप रातुसरिया, भूपेश मेहता, रतनलाल बामणिया, गुरदेव सिंह राही, शीशपाल कंबोज, श्याम बजाज, देव कुमार शर्मा, पदम जैन, सुरेश पंवार, रोहताश जांगड़ा, बलवान जांगड़ा आदि मौजूद थे। Sirsa News

    पार्टी जिलाध्यक्ष भाजपा आदित्य देवीलाल ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय उत्थान की ओर अग्रसर है और इसी उद्देश्य से आमजन के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिसके तहत लाखों परिवार आज सरकार द्वारा लागू योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– एक लाख 60 हजार रुपए की डकैती मामले में चार गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here