हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Bhatner Kings Club : एप के माध्यम से अपडेट रहेगा भटनेर किंग्स क्लब

    Hanumangarh News
    Bhatner Kings Club: एप के माध्यम से अपडेट रहेगा भटनेर किंग्स क्लब

    Bhatner Kings Club : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भटनेर किंग्स क्लब (Bhatner Kings Club) के संरक्षक आशीष विजय ने कहा कि डिजिटल युग में जानकारियां साझा करने का बड़ा जरिया है एप। इसी सोच के साथ क्लब ने एप बनाया है। इसमें प्रत्येक सदस्य से संबंधित जरूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। खास अवसरों से लेकर उनकी उपलब्धियां तक शामिल की जाएंगी। कॉन्सेप्ट क्लासेज में शुक्रवार को क्लब का एप लॉन्च करते समय आशीष विजय ने यह बात कही। Hanumangarh News

    उन्होंने कहा कि एप बनाने में डिजिटल एक्सपर्ट व क्लब के वरिष्ठ सदस्य योगेश कुमावत और यूथ विंग के अध्यक्ष आशीष गौतम की बड़ी भूमिका रही है। संरक्षक आशीष विजय ने कहा कि भटनेर किंग्स क्लब एक परिवार है और प्रत्येक सदस्य इसकी मजबूत कड़ी है। भविष्य में सदस्यों के लिए और बेहतरीन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल ने कहा कि क्लब का अपना एप होना गर्व की बात है। एप से जुडऩे वाले सदस्य संगठन की गतिविधियों से अपडेट रह सकेंगे। Hanumangarh News

    एक-दूसरे की खुशियों को सेलीब्रेट कर सकेंगे और दु:ख साझा कर सकेंगे। इसमें क्लब से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारियां और तस्वीरें साझा की जा रही हैं। सदस्यों का परिचय और भी लाभप्रद जानकारियां समाहित होंगी। क्लब प्रवक्ता एडवोकेट रोहित अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी दौर में एप का अपना महत्व है। संरक्षक आशीष विजय और अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल के कुशल नेतृत्व में क्लब नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने एप लॉन्च करने पर सबको बधाई दी। इस मौके पर सतनाम सिंह, दारासिंह, गुरप्रीत सिंह, कपिल गोयल, इन्द्र सिंधी, विशाल मुदगिल, विनोद चोटिया, यूथ विंग अध्यक्ष आशीष गौतम, लक्की सिंधी व योगेश कुमावत आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    MSME Loan Scheme 2024: सुनहरा मौका! मात्र 99 पैसे प्रति माह की ब्याज दर से मिलेगा एमएसएमई लोन!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here