हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा महिला सशक्तिक...

    महिला सशक्तिकरण में दूसरे प्रदेशों के लिए मिसाल बना हरियाणा: भावना शर्मा

    Sirsa News
    Sirsa News : महिला सशक्तिकरण में दूसरे प्रदेशों के लिए मिसाल बना हरियाणा: भावना शर्मा

    भावना शर्मा व नीतू सोनी ने डोर-टू-डोर मांगे वोट | Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा एवं वार्ड 19 की निवर्तमान पार्षद नीतू सोनी ने भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के पक्ष में वार्ड के रानियां बाजार, नोहरिया बाजार, गली बावड़ी वाली एवं गली खाई वाली में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए डोर-टू-डोर वोट मांगे। भावना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में आज दुनिया में भारत की खास पहचान बनी है और देश की 140 करोड़ जनता गौरवान्वित हुई है। Sirsa News

    इसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हरियाणा ने एक नजीर पेश की है। हरियाणा में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है तो सभी जिलों में महिला थाने खोले गए हैं। प्रत्येक वर्ग को इस सरकार ने राहत दी है। उन्होंने सिरसा के भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को काबिल, मेहनती एवं ऊर्जावान बताते हुए कहा कि अशोक तंवर पिछले 15 वर्षों से सिरसा के लोगों के बीच हैं। उनके पास काम करने का लंबा अनुभव है तो एक विजन भी है। इसलिए सिरसा की तरक्की के लिए हमें 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करना है।

    उन्होंने कहा कि आयुष योजना के अंतर्गत 32 लाख से अधिक पात्र परिवारों की लगभग 1 करोड़ 70 लाख टेस्ट मुफ्त किए गए हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है। मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 से बढक़र 15 की गई है। एमबीबीएस सीटों की संख्या 700 से बढक़र 2185 कर दी गई है। शगुन योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की बेटियों को की शादी पर 71000 का शगुन दिया जा रहा है। पार्षद नीतू सोनी ने कहा कि मौजूदा सरकार के आंकड़े भी विकास की गाथा बताते हैं। साल 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 37 हजार थी, जो 2 लाख 96 हजार हो गई है।

    2014-15 में खाद्यान्न उत्पादन 169 लाख टन था जो 2023-24 में 185 लाख टन हो गया है। इसी तरह से दूध उत्पादन 80 लाख टन से बढक़र 116 टन बढ़ गया है। 2014 में 11 शुगर मिल थी जिनकी संख्या अब 14 हो गई है। महाविद्यालयों की संख्या 105 थी और अब 182 हो गए हैं। विश्वविद्यालय की संख्या 43 से बढक़र 56 हो गई है। स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या 3944 से बढक़र 42 66 हो गई है। सडक़ों की लंबाई 23548 किलोमीटर से बढक़र 28000 70 किलोमीटर तक पहुंच गई है सुशासन की नई पहलो से प्रदेश के नागरिकों में यह भावना पैदा हुई है कि सरकार उनकी और वह सरकार में हैं। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Fraud: दुकान बेचने के नाम पर हड़पे दस लाख रुपए

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here