हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राज्यसभा सांस...

    राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी भूमिका को फोन पर दी बधाई

    Jakhal News
    Jakhal News: जाखल की भूमिका शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का किया नाम रोशन, क्षेत्र में खुशी के लहर

    जाखल की भूमिका शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का किया नाम रोशन, क्षेत्र में खुशी के लहर

    • भूमिका शर्मा ने नेपाल के पोखरा में आयोजित 8 वीं एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 58 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: हरियाणा की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। हरियाणा की बेटी और जाखल नई बस्ती निवासी भूमिका शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर एक नया इतिहास रच दिया है। भूमिका शर्मा ने नेपाल के पोखरा में 27 से 29 जून 2025 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित 8वीं एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 58 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा लहराया। Jakhal News

    भूमिका ने इस प्रतिस्पर्धा में विभिन्न देशों से आए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को मात देकर अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और क्षेत्र के लिए, बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ताइक्वांडो कॉउन्सिल ऑफ इंडिया तथा नेपाल यंग ब्रदर टेक विंडो क्लब के संयुक्त आयोजन में सम्पन्न हुई, जिसमें एशिया के कई देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

    भविष्य में भी देश के लिए पदक लाऊंगी: भूमिका शर्मा

    भूमिका शर्मा ने पत्रकारों से बातजीत करते हुए बताया कि में यह स्वर्ण पदक अपने माता- पिता, कोच और पूरे भारत देश को समर्पित करती हूँ। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे गर्व है कि मैंने भारत का नाम ऊँचा किया। मेरा लक्ष्य है कि आगे भी में देश के लिए और पदक जीतूं। भूमिका शर्मा ने पढ़ाई कर्नल स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, चुड़ल कलां (पंजाब) से की है।

    लगन से इस मुकाम को किया हासिल: कोच शिवराज | Jakhal News

    भूमिका की इस सफलता पर उनके कोच शिवराज ने कहा कि भूमिका शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने हर अभ्यास को गंभीरता से लिया और अपनी लगन से इस मुकाम को हासिल किया। हमें उन पर गर्व है।

    देश का नाम रोशन किया: संजीव

    भूमिका शर्मा के पिता डा. संजीब शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। भूमिका ने हमारे परिवार, जाखल मंडी और पूरे देश का नाम रोशन किया है। हम उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उसकी हौसला अफजाई की।

    क्षेत्र में खुशी की लहर..

    जैसे ही भूमिका के गोल्ड मेडल की खबर जाखल पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय पूर्व सरपंच जीवन कुमार, जोगिन्द्र सिंह, सुभाष खुराना, डा. ज्योंति शर्मा, मांगे राम, डा. संजय गर्ग, डा. सुरेन्द्र, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी कुमार व हरिचंद गर्ग सहित नागरिकों ने मिठाइयां बांटने के साथ जश्न मनाया।

    यह भी पढ़ें:– कठिनाइयों को हराकर सफलता की उड़ान, 14 वर्षीय गीतांजलि बनी उत्तर भारत की डांस चैंपियन