हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ भूपिंदर सिंह ...

    भूपिंदर सिंह संधू आम आदमी पार्टी पार्टी में हुए शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत

    Chandigarh News
    Aam Aadmi Party : भूपिंदर सिंह संधू आम आदमी पार्टी पार्टी में हुई शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: लोक सभा हलका खडूर साहिब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। बुधवार को आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधान सभा चुनाव लड़ने वाले भूपिंदर सिंह संधू (बिट्टू) ‘आप’ में शामिल हो गए। Chandigarh News

    आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ने से पहले भूपिंदर सिंह संधू कांग्रेस पार्टी के मैंबर थे। वह 2016 में प्रदेश कांग्रेस के सचिव और 2011 में रेलवे बोर्ड (उत्तरी) के मैंबर थे। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत खवासपुर के सरपंच के तौर पर की। वह खडूर साहिब के मैंबर ब्लाक समिति, मार्केट समिति के चेयरमैन और कृषि सहकारी सभा भारोवाल के प्रधान भी रह चुके हैं। भूपिंदर सिंह संधू पिछले 25 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं, उनकी खडूर साहिब हलके में अच्छी पकड़ है। आम आदमी पार्टी में उनकी मौजूदगी पार्टी को ओर मजबूत करेगी।

    उनके इलावा एन.एस.यू.आई. पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष कंवर संधू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह विद्यार्थी राजनीति से आए हैं और नौजवानों में वह अच्छी पकड़ रखते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रस्मी तौर पर उक्त दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। भगवंत मान ने कहा कि हमारी लोक समर्थकी नीतियों के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए काम करने वाले ईमानदार लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे हमेशा क लिए खुले हैं। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– केजरीवाल को इस तारीख तक करना होगा सरेंडर! सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here