हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    AAP Delhi:’आप’ को करारा झटका! 15 पार्षदों ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

    AAP Delhi News
    AAP Delhi:'आप' को करारा झटका! 15 पार्षदों ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

    ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

    नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि दिल्ली की सियासत में एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने में आया है। आप के 15 निगम पार्षदों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिनमे मुख्य रूप से हेमचंद, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार, मनीषा, सुमन समेत 15 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने का मुख्य कारण पार्षदों ने अब एक नया तीसरा मोर्चा (थर्ड फ्रंट) बनाने का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ रखा गया है। AAP Delhi News

    अपने इस फैसले की जानकारी इन पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। इस दौरान हेमचंद गोयल को नए फ्रंट का नेता घोषित किया गया। उनके नेतृत्व में यह नया राजनीतिक संगठन आगे की रणनीति बनाएगा और काम करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश गोयल, हिमानी जैन, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन, अनिल राणा, दिनेश भारद्वाज सहित कई पूर्व निगम पार्षद मौजूद रहे।

    कई अन्य पूर्व पार्षद भी उपस्थित रहे | AAP Delhi News

    प्रेस वार्ता के दौरान कई अन्य पूर्व पार्षद भी उपस्थित रहे, जिनमें मुकेश गोयल, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन, अनिल राणा और दिनेश भारद्वाज प्रमुख हैं। इन नेताओं का कहना है कि वे सभी वर्ष 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की ओर से विजयी हुए थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व नगर निगम की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में विफल रहा। पार्षदों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व का निगम प्रतिनिधियों से समुचित समन्वय नहीं हो पाया, जिससे पार्टी नगर निगम में प्रभावहीन हो गई और जनता से किए गए वादे अधूरे रह गए। इसी कारण से वे अब पार्टी से अलग हो रहे हैं।

    गौरतलब है कि 25 अप्रैल को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार ने नगर निगम में नई शुरुआत की है। भाजपा के राजा इकबाल को नया महापौर तथा जयभगवान यादव को उपमहापौर चुना गया है। महापौर पद के लिए हुए मतदान में राजा इकबाल को 133 मत मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी मनदीप को मात्र आठ वोट प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। AAP Delhi News

    IPL 2025 Updates: आईपीएल के शेष मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स की इस बड़ी घोषणा ने सबको चौंकाया!