Metro News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों और सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जिन लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया वास्तविक निमंत्रण पत्र होगा, उन्हें डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराए गये विशेष क्यूआर टिकटों का उपयोग कर समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे निकट हैं। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा।
ताजा खबर
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने से ‘आप’ को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब: भगवंत सिंह मान
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ...















