हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश Pension News:...

    Pension News: पेंशन को लेकर हरियाणा के बुजुर्गों के लिए आई बड़ी खुशखबरी!

    Atal Pension Yojana
    Pension Yojana Update

    चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा सरकार ने हजारों बुजुर्गों को राहत देते हुए उनकी होल्ड की गई पेंशन को बहाल कर दिया। इसके साथ ही इन बुजुर्गों के खातों में पेंशन पहुँचना शुरू हो गई। बता दें कि इनमें से अधिकतर वृद्धजनों की नवंबर और दिसंबर 2025 की पेंशन रोक दी गई थी, लेकिन अब सरकार इनके बकाया का भी भुगतान करेगी। साथ ही सरकार ने निर्देश जारी कर स्पष्ट कह दिया है कि किसी भी स्थिति में बुजुर्गों की पेंशन के भुगतान नहीं रोका जाएगा। Pension News

    कोई मामला यदि संदिग्ध मिलता है तो तब तक पेंशन जारी रहेगी जब तक यह पूरी तरह सिद्ध न हो जाए कि लाभार्थी अपात्र है। गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग ने आयकर विभाग और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त अपडेट डेटा के आधार पर पेंशन रोकी थी। इस फैसले के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तत्पश्चात सरकार ने विभाग और परिवार पहचान पत्र अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले की समीक्षा की। इसके पश्चात ये फैसला लिया गया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण सिंह बेदी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब हर माह दस तारीख को लाभार्थियों को पेंशन मिल जाएगी। Pension News