हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश Aliens News: ...

    Aliens News: एलियंस को लेकर फिर से हुआ बड़ा खुलासा, जानिये…

    Aliens News
    Aliens News | सावधान...एलियन्स की नज़र हम पर है!

    Aliens News: नई दिल्ली (एजेंसी)। एलियंस को लेकर कोई ना कोई सोशल मीडिया पर खबरे चलती रहती है। इन बीच सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एलियंस परमाणु हथियारों से छेड़छाड़ कर दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आग में धकेल सकते है। ये सनसनीखेज दावा अमेरिका के पूर्व मिलिट्री आॅफिसर ने किया है। अमेरिका के पूर्व वायु सेना अधिकारी, रॉबर्ट सालास का दावा है कि 24 मार्च, 1967 को उनकी सभी दस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें निष्क्रिय हो गईं थी। उस वक्त वो मोंटाना में माल्मस्ट्रॉम एयर फोर्स बेस में एक भूमिगत लॉन्च सिस्टम के आॅन-ड्यूटी कमांडर थे। रॉबर्ट सालास दावा करते हैं कि यूएफओ ने परमाणु ठिकानों पर हथियार प्रणालियों को निष्क्रिय भी किया और फिर उन्होंने मिसाइलों को लॉन्च भी कर दिया। हालांकि, काउंटिंग शुरू होते ही लॉन्च को रोक लिया गया। सालास का कहना है कि ठीक आठ दिन पहले यानी कि 16 मार्च, 1967 को भी इसी तरह की घटना एक अन्य मिसाइल लॉन्च सिस्टम के साथ हुई थी। उनका दावा है कि एलियंस इस तरह तीसरा विश्व युद्ध करवा सकते थे।

    इसरो चीफ भी कर चुके है खुलासा | Aliens News

    अभी हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा था कि ब्रह्मांड में निश्चित तौर पर एलियंस मौजूद हैं और हो सकता है कि उनकी सभ्यताएं तरह-तरह के विकास कर चुकी हों। वे पोडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के पोडकास्ट पर बोल रहे थे। सोमनाथ ने कहा कि एलियन उन्हें बहुत ज्यादा रोमांचित करते हैं। पॉडकास्ट के दौरान जब सोमनाथ से पूछा कि क्या हमारे ग्रह पर एलियन आ चुके हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है। उन्होंने कहा, ह्यह्यबिल्कुल, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि एलियन हमारी धरती पर विजिट कर चुके हैं। लेकिन मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है। एलियन मौजूद हैं।

    अगर वे हमसे टेक्नोलॉजी में आगे हैं तो वे तुम्हारे पॉडकास्ट को सुन रहे होंगे।ह्णह्ण आगे सोमनाथ ने कहा कि सिर्फ सौ साल पहले की बात है जब हमारी तकनीकी क्षमताएं बेहद सीमित थीं। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि जिस प्रकार हमारी सभ्यता ने पिछले कुछ वर्षों में तकनीकी तौर पर प्रगति की है, उसी तरह से ब्रह्मांड में अन्य सभ्यताएं भी अलग-अलग चरणों में हो सकती हैं। इसरो प्रमुख ने कहा, ह्यह्यकल्पना कीजिए कि कहीं एक सभ्यता ऐसी है जो आपसे 200 साल पीछे है, और कहीं दूसरी सभ्यता है जो आपसे 1,000 साल आगे है।ह्णह्ण उनका मानना है कि विकास और प्रगति के विभिन्न स्तरों पर हो सकने वाली एलियन सभ्यताएं अपने-अपने चरणों में ब्रह्मांड में मौजूद हो सकती हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here