हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें उत्तराखंड के ...

    उत्तराखंड के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Dehradun
    Dehradun

    देहरादून। उत्तराखंड में सात साल बाद फरवरी आखिर में मौसम फिर बदलने जा रहा है। राज्य में 25 फरवरी से जहां 3200 मीटर तक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। वहीं 27 और 28 फरवरी को 2800 मीटर तक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने फरवरी के आखिरी दो दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर ठंड लौटने जा रही है। फरवरी के आखिरी दिनों में ऐसा मौसम सात साल पहले 2019 में रहा था। तब देहरादून का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बार भी 27 और 28 फरवरी को फिर सर्द दिन रहने वाले हैं। राज्य के 2800 मीटर तक की ऊंचाई वाले अधिकांश हिस्सों में दो दिन बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पहले 25 फरवरी को उत्तरकाशी चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।