हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार: नीतीश ...

    बिहार: नीतीश ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

    Patna News
    Patna News: सीएम नीतीश कुमार के दौरे के दौरान सीवान में धमाका, एक की मौत

    नीतीश कुमार एनडीए विधानमंडल के नेता चुने गए

    पटना (एजेंसी)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में राजग के चारों घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नव निर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की रविवार को हुई संयुक्त बैठक में राजग विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगी। कुमार बिहार में राजग की एक बार फिर बनने वाली नई सरकार में मुख्यमंत्री होंगे।

    बैठक में चारों दलों के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के अलावा पार्टी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। एनडीए विधायक दल की बैठक में अपने नाम पर मुहर लगने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। वहां नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। बताया जा रहा है कि कल ही नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण हो जाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।