हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार में लू ...

    बिहार में लू से 24 घंटे में 66 लोगों की मौत

    Bihar's Lohi killed 66 people in 24 hours

    औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 30 जानें गईं

    • बिहार के गया में 25, नवादा में 8 और पटना में 3 लोगों की गर्मी और लू से मौत

    • लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे

    • 10 साल में शनिवार को बिहार सबसे गर्म रहा, पटना में पारा 46 डिग्री के करीब पहुंचा

    औरंगाबाद/गया | बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से शनिवार को 66 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबा द में सबसे ज्यादा 30, गया में 25 और राजधानी पटना में तीन लोगों की जान गई। लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। अस्पतालों में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकार ने अस्पतालों को हाईअलर्ट पर रखा है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को सलाह देता हूं कि जब तक गर्मी से राहत न मिले, बाहर जाने से परहेज करें। औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने जिले में लू की चपेट में आए 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। 25 से अधिक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ा, यहां 70 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उधर, पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने 35 साल के अज्ञात युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि युवक की मौत लू लगने से हुई।

    • 108 डिग्री बुखार से तप रहे थे लोग

    डाक्टरों की मानें तो लू से वायरल फीवर आया। मरने वाले अधिकांश मरीजों को 102 से 108 डिग्री तक बुखार था। 108 डिग्री बुखार देखकर सदर अस्पताल के डॉक्टर हैरान रह गए। आमतौर पर 108 डिग्री बुखार नहीं होता है। मरीज सदर अस्पताल आते गए और चंद मिनट में उनकी मौत होती चली गई। हालांकि, डॉक्टर एंटीबायोटिक और बुखार की दवा दे रहे थे, लेकिन मरीजों पर कोई असर नहीं हो रहा था।

    • ज्यादातर मौतें दोपहर 2 से 5 बजे की बीच हुई

    गया और आसपास के इलाकों में लू लगने से 20 लोगों की जान गई, जबकि 24 से अधिक मरीजों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनमें से छह की स्थिति गंभीर है। एएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. वी के प्रसाद ने इलाज के दौरान 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डॉ. प्रसाद ने कहा कि 10 मरीज ब्रॉड डेड आए थे। अधिकांश माैतें दोपहर 2 से 5 बजे के बीच हुईं। मरीजों को तेज बुखार, उल्टी, सिर दर्द, बदन में दर्द की शिकायत है।

    52 साल बाद बिहार में पारा 46 डिग्री पार

    पिछले 10 साल में शनिवार को बिहार सबसे अधिक गर्म रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। पटना का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सामान्य से 9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। पिछले 48 घंटे अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना के अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकार्ड 46.6 डिग्री है जो 9 जून 1966 को रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बार पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। गया का तापमान 45.2 डिग्री रहा।

    • सरकार 4-4 लाख का मुआवजा देगी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी और लू से लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रु मुआवजा दिया जाएगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।