हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बिजेंद्र सिंह...

    बिजेंद्र सिंह ने आंखों से 10 किलो वजन उठाकर बनाया रिकॉर्ड

    Bhiwani News
    आंखों से 10 किलोग्राम वजन उठाते स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह।

    भिवानी (सच कहूँ ब्यूरो)। अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह अपने शक्ति प्रदर्शनों के माध्यम से नशे की गर्त में फंसे युवाओं की सोच बदलने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय तिगड़ाना मोड स्थित केसीएम आर्मी हाई स्कूल में स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने अपने 100 शक्ति प्रदर्शन के अभियानों की कड़ी में 65वां शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक ओर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। Bhiwani News

    इस दौरान स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने आंखों से 10 किलोग्राम वजन को उठाकर ओएमजी बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। इस दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह ने हाथों से 50 मीटर तक बस खींचकर, 50 किलोग्राम के युवक को दांतों से उठाकर 50 मीटर तक दौड़ लगाना आदि स्टंट दिखाए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी व चरखी दादरी यूनिट के इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने शिरकत की तथा अध्यक्षता स्कूल संचालक अमनदीप मलिक एवं प्राचार्या प्रमिला चौधरी ने की। इस दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह व मुख्यअतिथि ने उपस्थित लोगों को पंपलेट वितरित किए तथा नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– चंद्रयान-3 पर आया बड़ा अपडेट, जल्दी देखें ….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here